भविष्यवाणी १५५

उद्धार कोई खेल नहीं है!

भविष्यवक्ता ग्रेस के माध्यम से रुआख़ हा कोडेश (पवित्र आत्मा) के अभिषेक के अंदर लिखा और बोला गया; प्राप्त: दिनांक फरवरी ५, २०२५; प्रकाशित मार्च १, २०२५

यह भविष्यवाणी १०५ से लिया गया है और याहुवे ने हर भविष्यवाणी से पहले इसे कहने को कहा है:

एलिशेबा मैंने तुझे बहुत पहले ही, जब यह मिनिस्ट्री बना भी न था, बता दिया था की इस मिनिस्ट्री को किसी पुरुष या स्त्री के नाम से नहीं बुलाया जायेगा। मैंने तेरी आत्मा में यह डाल दिया था क्योंकि यह सब कुछ न तो तेरे हाथों से न ही तेरे शब्दों से बना है। बल्कि यह याहुवे (याहवेह) के मुँह से जन्मा है। यह मिनिस्ट्री याहुशुआ (येशु मसीह), तुम्हारे मसीहा के मुँह से जन्मा है। यह मिनिस्ट्री रुआक हा कोडेश (पवित्र आत्मा) जो तुम्हारी ईमायाह (स्वर्गीय माता) है, के मुँह से जन्मा है। अगर यह तेरे मुँह से निकला होता तो कब का विफल हो जाता। यह मिनिस्ट्री शेकिनयाह महिमा की वह हवा जो पूरे विश्व में बहती है, वह पुनर्जीवित करनेवाली पवित्र हवा, से उत्पन्न हुआ है। यह तेरे सासों से नहीं जन्मा अथवा विफल हो जाता (यशायाह ४२:८)।

जुलाई २०१० में याहुवे परमेश्वर ने इसे जोड़ने के लिए कहा उनको सावधान करने के लिए जो मजाक उड़ाते हैं:

“परन्तु वे परमेश्वर के दूतों को मज़ाक में लेते, उनके वचन को तुच्छ जानते, और उनके नबियों की हंसी उड़ाते थे। अत: याहुवे अपनी प्रजा पर ऐसे क्रोधित हुए कि बचने का कोई उपाय न रहा” -- २ इतिहास ३६:१६।

* * * * * * *

नीचे इस भविष्यवाणी की ज्यों की त्यों व्याख्या है जो भविष्यवक्ता ग्रेस “पवित्र अन्य भाषा” में बोल रही है जैसे परमेश्वर की आत्मा उसे शब्द दे रहे हैं (प्रेरितों २:३-४) स्वर्गदूतों और मनुष्यों के भाषाओं में (१ कुरिंथियों १३:१)। ग्रेस अन्य भाषा में बोलकर भविष्यवाणी को उजागर कर रही है (१ कुरिंथियों १४:६)।

यहाँ परमेश्वर के येहूदी नामों का जिक्र किया गया है:

जैसे आल्लेलूइया (Alleluia) अथवा हालेलुयाह: (HalleluYAH) הללו–יה का मतलब “याह: की जय” है। याह: अथवा याहु (YAH/ YAHU יה) परमेश्वर का पवित्र नाम है। याहुवेह या याहवेह (YAHUVEH or YAHWEH י-ה-ו-ה ), पिता परमेश्वर; याहुशुआ (येशु मसीह) (YAHUSHUA יהושוע), पिता परमेश्वर से उत्पन्न इकलौता पुत्र; हामशीहाख़ (HaMashiach המשיח) का मतलब मशीहा है; एलोहिम (ELOHIM אלוהים) का मतलब परमेश्वर है; यह प्रकाशित सत्या की शेकिनयाह महिमा (SH’KHINYAH GLORY שכניה תפארה) ही रुआख़ हा कोडेश (पवित्र आत्मा) (RUACH HA KODESH רוח הקדש) का व्यक्तिगत नाम है, भी आपको इस वैबसाइट में मिलेगा। हा शेकिनयाह (शेकिनाह) (HA SH’KHINAH שכינה {SHEKINAH}) येहूदी में परमेश्वर के दिव्य उपस्थिती और महिमा को कहा जाता है। उसके उपरांत, अब्बा याह (ABBA YAH אבא יה) का मतलब “पिता याह” है और इम्मायाह (IMMA YAH אמא יה) का मतलब “माता याह” है। येहूदी में परमेश्वर के आत्मा को स्त्रीलिंग माना जाता है और उसी तरह इस वैबसाइट के सारे भविष्यवाणियों और वचनों में आपको वह मिलेंगे।

पवित्र शस्त्रों का उदाहरण प्राय KJV, NKJV, CJB और ESV से दिया गया है अगर अन्यथा नहीं है तो।

* * * * * * *

भविष्यवाणी १५५ से पहले विवरण

यहा नया भविष्यवाणी १५५ तब मिला जब हम मिनिस्ट्री की कोई और महत्वपूर्ण विषय पर अब्बा याहुवेह को ज्ञान, मार्गदर्शन और निर्देश के लिए प्रार्थना कर रहे थे। पूरे दिन मैं अपनी आत्मा में एक पीड़ा का एहसास कर रही थी और उसी दौरान जैसे मेरे अंदर एक ज्वाला सुलग रहा था जो किसी भी समय फट सकता था। जैसे ही हम साथ आए और इस विषय के लिए हमने प्रार्थना आरंभ किया, यह वचन बाहर आया।

हमारा अनमोल उद्धार जो हमें मिला है उसे महत्वहीन नहीं मानना चाहिए और निश्चय ही यह हिफाजत के योग्य है। उद्धार कोई खेल नहीं है और इस संसार में कोई भी इंसान या चीज इतना योग्य नहीं है की हम उसके लिए अपना उद्धार गवाएं। याहुशुआ आपकी परवाह करते हैं, वह आप से प्रेम करते हैं। वह आपके विजय में आनंद करते हैं और आपको हानी और असफलता मिलने पर आपको दिलासा देकर आपको फिर से उठकर कोशिश करने के लिए प्रोतशाहित करते हैं। उनके माध्यम से ही और केवल उनके माध्यम से ही हम पिता से बात कर सकते हैं; केवल और केवल उनके माध्यम से ही हमें छमा और उद्धार मिलता है। मैं आपको प्रोतशाहित करती हूँ की आप उन्हें अपने हृदय और जीवन में सबसे ऊंचा स्थान दें; समय रहते अपने हृदय को उन्हें अर्पण करें क्योंकि वह आपसे प्रेम करते हैं।

जैसे की मैंने इन कई वर्षों में उनसे सीखा है जो प्रेरित, भविष्यवक्ता, शिक्षक, गुरुमा, पादरी हैं और सबसे महत्वपूर्ण यह है की सब प्रेम से उन्हें माँ एलिशेबा बुलाना पसंद करते हैं, यह भविष्यवाणी भी बहुतों को नाराज करेगी तो कईयों को प्रोतशाहित करेगी और मार्गदर्शन देगी। मैं केवल संदेश वाहक हूँ और पूरी कोशिश कर रही हूँ की स्वर्गलोक से आई हुई आज्ञा का पालन करूँ। अब्बा याहुवे, याहुशुआ हामशीहाख़ और माँ इम्मायाह की ही महिमा, सम्मान और प्रशंसा हो!!!

हमारे स्वामी और अनमोल मशीहा याहुशुआ हामशीहाख़ के नाम में आपको बहुत सारा प्रेम और शलोम — ग्रैस

ग्रैस पवित्र भाषा में प्रार्थना करती हुई।

अडियो आरंभ होता है:

ग्रैस: क्या रिकॉर्डर तैयार है?

कथरिनयाह: हा ऑन है।

ग्रैस: ठीक है।

भविष्यवाणी आरंभ होता है:

बहुतों को बुलाया जाता है पर कुछ को ही चुना जाता है।

पर उद्धार (पाना और उसे बनाए रखना) कोई खेल नहीं है! तु अपने उद्धार के साथ खेल नहीं खेल सकता! (उसे महत्वहीन मत समझ।) (याहुशुआ की आवाज़ से लग रहा है वह रो रहे हैं।) और तुझे हानी पहुंचाने से पहले वह मुझ पर हानी पहुंचाते हैं, क्योंकि तूने मेरी पीड़ा का एहसास किया और उसी समय तूने याहुवे के क्रोध का भी एहसास किया! उनके ज्वाला की अनुभूति की अपने अंदर!

तु अपने उद्धार के साथ खेल नहीं खेल सकता! कोई भी योग्य नहीं जिसके लिए तू अपने आत्मा (उद्धार) को त्याग सकता है!

और मैं फिर कहता हूँ, मेरे भरोसे छोड़ दे! मेरे भरोसे छोड़ दे! मेरे भरोसे छोड़ दे! तुझे बस इतना ही करना है: आज्ञा का पालन और मुझ पर भरोसा! चाहे कोई भी अंजाम हो, कोई भी परिस्थिति हो, जितना भी कठिन परीक्षा हो, जितना भी ऊंचा पहाड़ हो, मेरे ऊपर छोड़ दे और आज्ञा पालन कर! मेरे समय की प्रतीक्षा कर।

यही है जिसकी मुझे चाहत हैं! मैं एक दीवानी, दीवानी, दीवानी दुल्हन चाहता हूँ! (याहुशुआ की आवाज़ में रुदन है) एक ऐसी दुल्हन जो मुझ से प्रेम करे, मुझे अपने प्रेम में और जीवन में प्रथम स्थान दे, जिसे मुझे पूछे बिना कोई भी निर्णय लेने में बहुत डर लगे। जो इस दुनिया की लालसा नहीं रखते बल्कि स्वर्ग की लालसा करते हैं।

सभी को परखा जाएगा! सभी को आजमाया जाएगा! हर कोई जो कहता है की वह मुझसे प्रेम करता है, तेरे प्रेम को परखा जाएगा।

अब यह जानने में आया है की कोई है जो खुद को असा मिकायाह बताता है, खुद को दो गवाहियों में से एक कहता है; पर क्या यह बात नयी है? तुमने हमेशा से देखा है ऐसे लोगों को जो खुद को दो गवाहियों में से एक कहते हैं। ऐसे लोग हमेशा रहेंगे जो खुद को भविष्यवक्ता, प्रेरित, शिष्य, पादरी और यहाँ तक की याहुशुआ तुम्हारे मसीहा होने का दावा करेंगे!

पर मेरा वचन क्या कहता है? “अगर एक कहता है, देखो! मुझे वह दिख रहे हैं! वह यहाँ हैं”। और दूसरा कहता है, “देखो वह इस मरभूमि में हैं, मैंने याहुशुआ को देखा है! मैंने येशु मसीह को देखा है, वह यहाँ हैं”। मेरा वचन इस विषय पर क्या कहता है? (मत्ती २४:२६, लुका १७:२३) “मत जा”।

हे मेरो बच्चों। मैं अपने सब बच्चों से कह रहा हूँ। ठग मत जाना! ठग मत जाना! आज के दिनों में टेक्नालजी इतनी विकसित हो चुकी है को वह होलोग्राम्स के माध्यम से चीज़ों को असल जिंदगी की तरह दिखा सकते हैं, महसूस करा सकते हैं! ठग मत जाना! ठग मत जाना!

मुझे मेरे नाम से पुकार! मेरा नाम याहुशुआ हामशीहाख़ (याहुशुआ मसीहा) है! तेरा मसीहा! मैं क्रूस पर मरा था! मैंने मूल्य चुकाया है!

मैं जीसस क्रिस्ट (यीशु मसीह) के नाम से बुलाने पर न सुनूँगा (माह क्लेश/Great Tribulation के समय)! मेरा (असल) नाम लेना सीख! मेरा (असल) नाम लेना सीख!

हाय मुझे कितनी पीड़ा होती है! जब वह जो मुझे प्रेम करने का दावा करते हैं मेरा नाम पुकारने से मना करते हैं। वह समझते हैं, “क्योंकि मैंने यीशु मसीह के नाम से उद्धार पाया है, वह मेरे लिए काफी है! मेरे पास स्वर्ग की टिकट है!”

उनको लगता है की बस उद्धार का दावा करने से, मुझे स्वीकारने से और यह कहने से की वह मुझ पर विश्वास करते हैं, उनको दोष रहित होने का कार्ड मिल जाता है। फिर वह अपने इच्छा अनुसार जीवन जी सकते हैं, जितना भी पाप कर सकते हैं और फिर भी उन्हें स्वर्ग में प्रवेश मिलेगा!

मेरे लहू को अपने पैरों तले मत रौंद! धोखे में मत जी! धोखे में मत जी! मेरा (असल) नाम लेना सीख! मेरा (असल) नाम लेना सीख! क्योंकि एक ही नाम है जिससे उद्धार मिलता है और वह नाम है याहुशुआ हामशीहाख़!

तुम भेड़ियों जो भेड़ के पहनावे में आते हो, मैं तुम्हें मार-मारकर खदेड़ूँगा! मैं अपनी लाठी और सोटे से तुम्हें मारूँगा! तुझे लगता है की तूने खुद को बहुत अच्छे तरीके से इस भेस में छुपाया है पर एक भेड़िया अपने हृदय को नहीं छुपा सकता। मैं तुझे देख रहा हूँ पर तब तक चुप हूँ जब तक तुझे उखाड़ने का समय नहीं आता। और तुझे उखाड़ा जाएगा पर इस समय तेरा इस्तेमाल मैं अपने बच्चों की परीक्षा के लिए कर रहा हूँ क्योंकि हर किसी को चुनने की आजादी दी जाती है।

जो मुझे जानते हैं, मेरी आवाज को पहचानेंगे क्योंकि मेरे भेड़ मेरी आवाज को पहचानते हैं! वह सुनेंगे और आज्ञा पालन करेंगे। वह संकोच नहीं करेंगे! वह (पाप से) समझौता नहीं करेंगे! वह प्रलोभन का प्रतिरोध करेंगे और उससे महामारी की तरह दूर भागेंगे!

मेरे बच्चे जो मेरी आवाज को पहचानते हैं, अधर्मियों के कामों से कोई नाता नहीं रखेंगे। उनको शांति नहीं मिलती जब तक वह जल्द से जल्द पश्चाताप नहीं करते और वह हमेशा आतुर रहते हैं मेरे साथ संबंध को ठीक करने के लिए! यही मेरे भेड़ हैं! यही मेरे बच्चे हैं! वह मेरी आवाज को जानते हैं! वह मेरी आवाज पर सवाल नहीं उठायेंगे! वह मुझे सुनकर कहेंगे, “यह मेरे याहुशुआ हैं! यह मेरे मसीहा हैं! मुझे हर हाल में, मुझे हर हाल में उनके साथ सही संबंध रखना है! मुझे हर हाल में, हर हाल में पवित्र जीना है! मैं उनकी पुकार सुन सकता/सकती हूँ! मुझे वापस घर जाना है मेरे मसीहा, मेरे मशीहाख़ के प्रेम भरे बाहों में!”

यही मेरे बच्चे हैं! यही मेरे भेड़ हैं! और (इनमें) हर किसी की परीक्षा होगी! हर किसी को परखा जाता है! सब को आग से गुजरना होता है और सब में स्वर्ग की तृष्णा होती है। सब को अपने मसीहा के साथ होने की तृष्णा होती है! सब को पाता है की यह संसार उनका घर नहीं है; वह केवल यहाँ से गुजर रहे हैं।

मैंने अपने प्राण को तुम्हारे लिए त्याग दिया! क्या मेरा तुम्हें मुझे सबसे प्रथम रखने का आग्रह पूरा करना तुम्हारे लिए इतना कठिन है? क्या तुम्हारे लिए इतना कठिन है मेरे लिए जीना जबकि मैंने तुम्हारे लिए अपने प्राणों की बलि दी और फिर से खुशी-खुशी दे दूंगा तुम्हारे मुक्ति के लिए? क्या इतना कठिन है मेरा उम्मीद करना की तुम अपना जीवन मेरे लिए समर्पण करो? की तुम मेरे संग समय व्यतीत करो?

और तुम मुझे सुन पाते हो। तुम्हें अफसोस होता है जब तुम बाइबिल नहीं पड़ते हो, जब तुम प्रार्थना नहीं करते, जब तुम मेरे साथ पवित्र भोज (कम्यून्यन) नहीं करते और मेरी उपेक्षा करते हो (ध्यान न देकर) और तुम कहते हो, “मैं बहुत व्यस्त हूँ। मुझे बहुत सारे काम करने हैं”।

क्या मैं बहुत ज्यादा मांग रहा हूँ जब मैं तुम्हारे दिन में आमंत्रित होना चाहता हूँ? जब मैं तुम्हारे कार्यकलापों में शामिल होना चाहता हूँ? क्या यह बहुत ज्यादा है?

क्यों तुम केवल मेरे पास तब आते हो जब तुम्हें कोई समस्या होती है? क्यों तुम केवल मेरे पास तब आते हो जब तुम्हें कुछ चाहिए होता है? जब तुम्हें कोई जरूरत होती है? जब तुम्हें अपने प्रार्थना का जवाब चाहिए होता है? केवल उस समय तुम याहुशुआ अपने मसीहा को याद करते हो! और जब तुम वह मिल जाता है जो तुम्हें चाहिए फिर तुम मुझे उपेक्षित स्थान में रख देते हो।

मैं फिर कहता हूँ, मेरे बच्चों मेरी आवाज को पहचानो! मेरे भेड़ मेरी आवाज को पहचानते हैं! और हर दिन स्वर्ग लोक को प्रसन्न करने की, और पवित्रता, नैतिकता और आज्ञाकारिता में जीने की पूरी कोशिश करते हैं। वही मेरे बच्चे हैं! वही मेरे भेड़ हैं!

अपने सुविधा अनुसार “उद्धार के पत्तों” को मत निकालो।

(बहन ग्रैस ने यह दृश्य देखा की कोई Monopoly गेम से “Get Out of Jail Free” कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है; यह वैसा ही जैसे उद्धार को किसी परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने के लिए, अच्छा दिखने के लिए अथवा किसी को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल करना।)

मैं तुम्हें बता रहा हूँ और सावधान कर रहा हूँ, आनेवाले दिन, निकट भविष्य कठिन होगा। और वह जिन्होंने मेरी उपेक्षा की है, एक ऐसा समय आएगा जब वह सोचेंगे की काश उन्होंने अपना दिन शुरू और खत्म मेरे साथ किया होता, क्योंकि केवल वह जो मेरी आवाज को पहचानते हैं, वही उस छल, उस महा छल को देख और झेल पाएंगे जो आनेवाला है! (मत्ती २४:२४१)।

मैं तुम्हें कहता हूँ, सब को परखा जाएगा और सब की परीक्षा ली जाएगी। सबके प्रेम को परखा जाएगा। यह दुविधा में रहने का समय नहीं है। यह उदासीन होने का समय नहीं है (प्रकाश ३:१६)। अपना मार्ग चुनो। तुम गर्म हो या ठंडा? तुम्हें स्वर्ग में जाना है या नरक में? निर्णय आसान है। पर यह निर्णय तुम्हें करना है।

भविष्यवाणी समाप्त हुआ

भविष्य वक्ता ग्रैस: मैं आपकी प्रशंसा करती हूँ! मैं आपकी प्रशंसा करती हूँ! मैं आपकी प्रशंसा करती हूँ याहुशुआ हामशीहाख़ आपके इन वचनों के लिए जो आपने बोले हैं! मैं आपके पवित्र नाम की महिमा करती हूँ! धन्यवाद आपके सच्चे वचन के लिए! धन्यवाद हमें यह बताने के लिए की हमें भविष्य में किन बातों के लिए सचेत रहना चाहिए और किन ताकतों के विरुद्ध प्रार्थना करना चाहिए! मैं आपका धन्यवाद करती हूँ याहुशुआ और प्रार्थना करती हूँ की जो आपसे प्रेम करने का दावा करते हैं वह अपने प्रेम को अपने कार्यों से प्रमाणित करेंगे। हम आपसे प्रेम करते हैं अब्बा पिता! हम आपसे प्रेम करते हैं याहुशुआ हामशीहाख़! हम आपसे प्रेम करते हैं माँ इम्मायाह! और मैं प्रार्थना करती हूँ की हम अपने जीवन के प्रत्येक दिन यह प्रमाणित कर सकें की आप हमारे स्नेह और जीवन में सर्वोपरि हैं और हम लगातार पवित्रता में जिए, केवल आपके और आप ही के लिए! मैं आपकी आराधना करती हूँ और आपकी प्रशंसा करती हूँ! धन्यवाद, धन्यवाद अब्बा याहुवे! धन्यवाद याहुशुआ! आमीन! आमीन! आमीन! आमीन! आमीन! आमीन! आमीन!

हम सब आपकी प्रशंसा और धन्यवाद करते हैं अब्बा याहुवे! मसीहा याहुशुआ हामशीहाख़ और इम्मायाह!

भविष्यवाणी समाप्त हुआ

पवित्र वचन:

मत्ती 24:26

“इसलिए यदि वे तुम से कहें, ‘देखो, वह जंगल में है’, तो बाहर न निकाल जाना; या ‘देखो, वह कोठरियों में है’, तो विश्वास न करना”।

लुका 17:23

“लोग तुमसे कहेंगे, “देखो, वहाँ है!’ या ‘देखो, यहाँ है!’ परंतु तुम चले न जाना और न उनके पीछे हो लेना।

मत्ती 24:24

“क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे, और बड़े चिन्ह, और अद्भुत काम दिखाएंगे की यदि हो सके तो चुने हुओं को भी भरमा दें”।

प्रकाशित वाक्य 3:16

“इसलिए की तू गुनगुना है, और न ठंडा है और न गरम, मैं तुझे अपने मुंह से बाहर उगल दूंगा”।

क्या आपको उद्धार के लिए प्रार्थना चाहिए? क्या आपके कोई प्रश्न या टिप्पणियाँ हैं? कृपया प्रेरित और भविष्यवक्ता एलीशेबा एलियाहू से संपर्क करें!



CLICK HERE or the image below to go directly to her youtube channel
YAHSladyinred